फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Five schools of two villages will remain closed even today

स्कूलों पर डर और दहशत के साये, लटके रहे ताले

Mon, 18 Apr 2022 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Five schools of two villages will remain closed even today
डाडा जलालपुर में हुए सामुदायिक बवाल के साये में स्कूल भी आ गए हैं। सोमवार को क्षेत्र के दो गांव के पांच स्कूलों पर ताले लटके रहे। विभाग की ओर से बवाल के मद्देनजर जारी आदेशों के अनुसार मंगलवार को भी ये सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के डाडा जलालपुर गांव में शनिवार की रात हुई पत्थरबाजी और आगजनी की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। घरों पर ताले लटके हुए हैं और उनके भीतर पशु भी भूखे प्यासे हैं। वहीं डर और दहशत का असर स्कूलों पर भी पड़ा है। बवाल की आशंका के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने पांच स्कूलों को दो दिन के लिए बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम भगवानपुर ब्रिजेश कुमार तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रसाद सेमवाल के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी कुंदन सिंह ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को डाडा जलालपुर के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय, डाडा पट्टी गांव के राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय एवं फरकपुर के प्राथमिक विद्यालय मंगलवार को भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed