फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Five quintals of banned meat recovered in the garden

बाग में छापामारी, पांच क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद

Sun, 11 Jul 2021 11:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Five quintals of banned meat recovered in the garden
आम के बाग में प्रतिबंधित पशु की कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पशु काट रहे लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पांच क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। साथ ही पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भगवानपुर एसओ पीडी भट्ट को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि सिकरोढ़ा के पास हलजोरा मार्ग पर एक आम के बाग में प्रतिबंधित पशु काटे जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने पुलिस टीम के साथ मिलकर बाग में छापा मारा। पुलिस को देख कटान कर रहे लोग जंगल में फरार हो गए। पुलिस ने मौके से पांच क्विंटल प्रतिबंधित मांस, कटान के उपकरण और एक जिंदा पशु को बरामद किया है। साथ ही दो बाइकें भी जब्त कर लीं। एसओ ने बताया कि काला, मोमिन, कलीम, सलमान और आसिफ निवासी सिकरोढ़ा के खिलाफ गोवंश अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम में एसआई सतीश शाह, बीडी बिजल्वाण, कांस्टेबल अमित शर्मा व संजय कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed