{"_id":"69de810a0edb9250cb06f0db","slug":"five-people-accused-of-assault-while-constructing-a-road-roorkee-news-c-5-1-drn1027-946567-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सड़क बनाने में पांच लोगों पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सड़क बनाने में पांच लोगों पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
शाहपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के पांच लोगों पर सड़क बनाने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शाहपुर गांव निवासी मोनू उर्फ अजय ने तहरीर देकर बताया कि उनके घर के सामने से आम रास्ता होकर जा रहा है। इसपर सीसी रोड बनी हुई है। 13 अप्रैल की सुबह उसके ऊपर इंटरलॉकिंग से दोबारा सड़क बन रही थी लेकिन पड़ोसी उसका विरोध कर रहे थे क्योंकि वह सड़क को दूसरी ओर बनवाना चाहते थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के पांच लोग लाठी-डंडे, धारदार हथियार और तमंचे से लैस होकर उसके घर पर चढ़ आए व मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर कई लोग मौके पर आ गए थे। उन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। खानपुर थानाध्यक्ष दिग्पाल कोहली ने बताया कि रफल सिंह, मोनू, रामदेश, शिवा और हर्षित निवासी शाहपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।