फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Five lakhs of fraud by lure of treasury

खजाने का लालच देकर पांच लाख ठगे

Sat, 29 Apr 2017 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर Updated Sat, 29 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खजाने का लालच देकर रानीपुर माजरा के एक व्यक्ति से तांत्रिक ने पांच लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रानीपुर माजरा निवासी अनुराग ठाकुर ने कोतवाली पहुंचकर बताया कि करीब दो साल पहले सुल्तानपुर के एक तांत्रिक के साथ उसका परिचय हुआ था। आरोप है कि उसके बाद तांत्रिक ने अनुराग को लालच दिया कि वह गड़ा हुआ खजाना निकाल सकता है, लेकिन इसके लिए वह पांच लाख रुपये लेगा। अनुराग ने जैसे-तैसे पांच लाख रुपये दिए। आरोप है कि उसके बाद तांत्रिक ने नजरबंद का खेल करते हुए एक घड़ा जमीन से निकाला। इसमें मात्र चांदी के पांच सिक्के निकले। उसके बाद अनुराग ने तांत्रिक से अपने पैसे वापस करने का दबाव बनाया, लेकिन तांत्रिक ने पैसे वापस नहीं किए। इस मामले में दो बार सुल्तानपुर चौकी में फैसला भी हो चुका है, लेकिन पैसे वापस नहीं किए गए। पीड़ित का आरोप है कि तांत्रिक कई से ऐसे ठगी कर चुका है। एसएसआई संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि तहरीर पर आरोपी तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed