फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Five cases filed against former district panchayat president and her husband for fraud of Rs 2.5 crore in the name of land

Roorkee News: जमीन के नाम पर ढाई करोड़ की धोखाधड़ी में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पति समेत पांच मुकदमा

Sun, 23 Mar 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Five cases filed against former district panchayat president and her husband for fraud of Rs 2.5 crore in the name of land
पिरान कलियर। जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से ढाई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति समेत पांच के खिलाफ धोखाधड़ी करने, षड़यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में छह आरोपियों के मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रुड़की निवासी संजय कुमार ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेड़पुर में योगेंद्र कुमार सिंह व कमलेंद्र सिंह व बृजरानी (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष) पत्नी किशन चंद समस्त निवासीगण 56 नंद विहार काॅलोनी से चंद्रपाल के माध्यम से 21 बीघा जमीन का सौदा तीन करोड़ रुपये में तय हुआ था। 23 दिसंबर 2022 को एग्रीमेंट कर एक करोड़ रुपये उनके खाते में जमा करा दिए गए थे। पीड़ित ने बताया कि कुछ समय बाद उसे पता लगा कि जमीन पर लोन हुआ है। एग्रीमेंट के दौरान यह बात उनसे छिपाई गई। जानकारी करने पर जमीन बेचने वाले लोगों ने लोन की बात स्वीकार की और उन्होंने कहा कि एक करोड़ पचास लाख रुपये यूनियन बैंक शाखा देहरादून में जमा कर दो और उस रकम को शेष रकम में से काट ली जाएगी। इसके बाद उसे जानकारी मिली कि इन लोगों के खिलाफ इस जमीन पर ईडी द्वारा कार्रवाई हुई है और ईडी ने इस जमीन को जब्त किया है। इसके बाद आरोपी पक्ष से रकम वापस मांगी तो उन्होंने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने अभद्र व्यवहार किया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसएसआई अशोक सिरसवाल ने बताया कि संजय कुमार निवासी रुड़की की तहरीर पर योगेंद्र कुमार, कमलेंद्र सिंह, किशन चन्द्र, बृजरानी, हर्षिता और चंद्रपाल के खिलाफ धोखाधड़ी कर गालीगलौज करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed