फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   First took him to the forest and got him intoxicated, then absconded with the bike

Roorkee News: पहले जंगल ले जाकर कराया नशा, फिर बाइक लेकर हुआ फरार

Fri, 28 Mar 2025 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
First took him to the forest and got him intoxicated, then absconded with the bike
बाइक से रुड़की आ रहे एक युवक को रास्ते में एक युवक ने हाथ देकर रोक लिया और बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद उसे अपने जाल में फंसाकर वह युवक को जंगल में ले गया। वहां उसने नशीला पदार्थ पिला दिया और उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। नशे की हालत में घर पहुंचे युवक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन




भगवानपुर क्षेत्र के गांव डांडी निवासी एक युवक शुक्रवार दोपहर बाइक से किसी काम से रुड़की आ रहा था। जैसे ही वह माधोपुर गांव के पास पहुंचा तो रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया और बातचीत करने लगा। बातों ही बातों में युवक ने बाइक सवार को विश्वास में ले लिया और उसे जंगल में ले गया। बताया जा रहा है कि युवक ने बाइक सवार को नशीला पदार्थ पिलाया जिसके बाद वह नशे में हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। युवक ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने जानकारी की तो पता चला कि बाइक लेकर फरार हुआ युवक माधोपुर का ही रहने वाला है और नशेड़ी है। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed