{"_id":"672e5cc8445da88cf405df84","slug":"first-collided-with-a-scooter-then-broke-the-bone-of-the-nose-by-hitting-the-key-roorkee-news-c-5-1-drn1030-542898-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पहले स्कूटी में मारी टक्कर, फिर चाबी मारकर तोड़ी नाक की हड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पहले स्कूटी में मारी टक्कर, फिर चाबी मारकर तोड़ी नाक की हड्डी
विज्ञापन
विज्ञापन
Iएक युवक ने दोस्त के साथ मिलकर की मारपीट, दोनों पर दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
Iबृहस्पतिवार शाम मच्छी मोहल्ला चौक की घटना, पुलिस कर रही जांचI
स्कूटी सवार दो युवकों ने आगे चल रही एक युवक की स्कूटी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर दोनों ने मारपीट कर दी। इस बीच एक युवक ने चाबी मारकर उसकी नाक की हड्डी तोड़ दी। शोर मचाने पर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित इमली रोड निवासी सलमान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनका बेटा सारिम स्कूटी से बाजार से घर आ रहा था। जैसे ही वह मच्छी मोहल्ला चौक पर पहुंचा तो पीछे से एक स्कूटी पर सवार होकर आए दो युवकों ने पीछे से बेटे की स्कूटी में टक्कर मार दी। बेटे ने विरोध किया तो दोनों ने गाली-गलौज कर दी।
आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। साथ ही एक युवक ने उसकी नाक और चेहरे पर चाबी से हमला कर दिया। इसमें उसकी नाक की हड्डी टूट गई। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिलदार और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।