फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Firing in Tehsil, pistol and cartridges recovered from youth

तहसील में फायरिंग, युवक से तमंचा व कारतूस बरामदह-

Wed, 27 Jul 2022 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 08:18 PM IST
विज्ञापन
Firing in Tehsil, pistol and cartridges recovered from youth
तहसील परिसर में एक युवक ने फायरिंग कर दी। इससे तहसील परिसर में भगदड़ मच गई। वकीलों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। युवक के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस फायरिंग की घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर हुसैनपुर निवासी वीरेंद्र कुमार की जमीन कंकर खाता में है। जिसका वह बैनामा करने तहसील में आए थे। आरोप है कि इस बीच कंकर खाता निवासी सोमपाल अपने एक साथी के साथ वकील वीरेंद्र सिंह के चेंबर में घुस गया। जमीन का बैनामा करने से पहले ही वह जमीन मालिक वीरेंद्र से बेवजह पैसों की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। इस बीच वकीलों ने आरोपी को पकड़कर सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। इस मामले में वकील वीरेंद्र की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। आरोप लगाया कि सोमपाल ने उनके चेंबर में घुसकर फायरिंग की थी। पुलिस का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई है। उधर, कोतवाली प्रभारी जसपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर सोमपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed