फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee Crime: Firing between two parties over brick kiln dispute

Roorkee Crime: ईंट-भट्ठे की जमीन को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में हुई फायरिंग, आरोपी फरार

Fri, 01 Dec 2023 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 01 Dec 2023 04:51 PM IST
सार

गांव में एक ईंट-भट्ठे पर जमीन को लेकर लंबे समय से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। भट्ठे को एक व्यक्ति ने 2023 तक लीज पर लिया था लेकिन लीज का अब तक समय पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Roorkee Crime: Firing between two parties over brick kiln dispute
फायरिंग - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

चौकी क्षेत्र के टिकोला कलां गांव में एक ईंट-भट्ठे पर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखे बरामद किए हैं। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


नारसन चौकी क्षेत्र के टिकोला गांव में एक ईंट-भट्ठे पर जमीन को लेकर लंबे समय से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। भट्ठे को एक व्यक्ति ने 2023 तक लीज पर लिया था लेकिन लीज का अब तक समय पूरा नहीं हुआ है। भूमि स्वामी की ओर से लीज समाप्त होने की बात कही जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: चार दिसंबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, इन्वेस्टर्स समिट को लेकर हो सकते हैं निर्णय
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद में दोनों पक्ष कई बार आमने-सामने भी आ चुके हैं लेकिन कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई है। बुधवार देर रात को दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि रात में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के काफी लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Iघटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची तो दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से करीब पांच खोखे बरामद किए हैं। वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं। पुलिस बल मौके पर मौजूद है और दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक जेसीबी, तीन कार और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की है जिन्हें चौकी लाकर खड़ा कर दिया गया है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed