फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire prevention measures were explained to the volunteers

Roorkee News: शिविर में स्वयं सेवकों को आग से बचाव के उपाय बताए

Mon, 05 Jan 2026 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 05 Jan 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
Fire prevention measures were explained to the volunteers
खानपुर। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से हस्तमौली गांव में आयोजित विशेष शिविर के पांचवें दिन अग्निशमन अधिकारी लक्सर कुंवर सिंह राणा ने आग से सुरक्षा एवं बचाव उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में जमीन के पास रहना चाहिए, क्योंकि धुआं और गैस अधिक घातक होते हैं। दल अधिकारी कवींद्र ने विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, ज्वलनशील वस्तुओं को दूर रखने, स्मोक डिटेक्टर लगाने व आग लगने पर शांत रहने की सलाह दी। जेएस राणा ने आग बुझाने का डेमो प्रस्तुत कर अग्निशमन यंत्रों की जानकारी दी। बौद्धिक सत्र में एडवोकेट विजयपाल सिंह गुर्जर ने साइबर अपराध से बचाव पर प्रकाश डालते हुए ओटीपी, बैंक डिटेल साझा न करने की सलाह दी। जीवन बीमा विकास अधिकारी घनश्याम सिंह ने जीवन बीमा के लाभ बताए। कैंप कमांडर राधिका के नेतृत्व में ग्राम प्रहलादपुर में स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली गई व शिव-हनुमान मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। मंहत प्रेमानंद गिरी महाराज ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी मीनू यादव सहित शिक्षक, स्वयंसेवी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed