{"_id":"6140e81a8ebc3e137533b590","slug":"fire-in-two-tent-shops-loss-of-lakhs-roorkee-news-drn3904069101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो टेंट की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो टेंट की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर। संदिग्ध परिस्थितियों में टेंट के गोदाम में आग लग गई। इसमें करीब 10 लाख रुपये का टेंट का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर मुश्किल से आग पर काबू पाया।
क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी स्थित हाईवे पर बॉबी और सतीश की टेंट की दुकानें हैं। रोजाना की तरह सोमवार की शाम को दुकानदार अपनी टेंट हाउस की दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात टेंट की दुकानों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी दुकानदारों को दी। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही आग को खुद ही बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दोनों दुकानों से आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों दुकानों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि आग से करीब 10 लाख का नुकसान हो गया है। वहीं, बताया जा रहा है कि दोनों दुकानों में बिजली का कनेक्शन भी नहीं दिया था। दुकानदारों ने कुछ असामाजिक तत्वों पर दुकानों में आग लगाने का आरोप लगाया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।