{"_id":"62617393e04d3224b57b6094","slug":"fire-in-plastic-granule-factory-roorkee-news-drn4096456115","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का नुकसान
Fri, 22 Apr 2022 02:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:02 PM IST
विज्ञापन
भगवानपुर क्षेत्र के मंडावर स्थित एक फैक्ट्री में लगी आग।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम मंडावर के निकट प्लास्टिक का दाना बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार की रात करीब तीन बजे आग लग गई। भगवानपुर से फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां और इसके बाद रुड़की से एक गाड़ी भेजकर बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
भगवानपुर के ग्राम मंडावर के पास हसनपुर मार्ग पर भारत प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री है। इसमें प्लास्टिक का दाना बनाया जाता है। बुधवार रात करीब तीन बजे फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों मे आग लग गई। आग ने भयानक रूप ले लिया और पास के ही एक गोदाम में भी आग लग गई।
चौकीदार ने पुलिस और मालिकों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भगवानपुर से फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग काबू में नहीं आई। इससे आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत फैल गई। इसके बाद रुड़की से भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद आग सुबह करीब आठ बजे बुझ पाई। फायर ब्रिगेड भगवानपुर के अधिकारी भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, इस दौरान रुड़की फायर स्टेशन के प्रभारी अग्निशमन अधिकारी डीएस नेगी टीम के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि आग से प्लास्टिक का सामान जल गया और एक दीवार भी गिर गई।