फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire broke out in a kiosk and a tea stall, two people were seriously injured

Roorkee News: खोखे और चाय की दुकान में लगी आग, दो लोग गंभीर घायल

Thu, 29 Jan 2026 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a kiosk and a tea stall, two people were seriously injured
सिलिंडर फटने से लगी आग- वीडियो ग्रैब
रामपुर चुंगी पर सड़क किनारे रखे खोखे और उसके पीछे तिरपाल डालकर बनाई गई दुकान के ऊपर विद्युत तारों में चिंगारी उठने के बाद आग लग गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




सूचना पर खोखा स्वामी वहां पहुंचा। कुछ और लोग भी आग बुझाने के लिए इकट्ठा हाे गए। खोखा स्वामी के ताला खोलते ही वहां रखे छोटे सिलिंडर में ब्लास्ट हो गए। इससे खोखे और तिरपाल की दुकान के परखच्चे उड़ गए और आग लग गई। इस दौरान दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें हायर सेंटर भेजा गया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी के पास एक खोखा है। इसमें चाय की दुकान चलाई जा रही थी। घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे की है। प्रत्यक्षदर्शी भूरा ने बताया कि वह रामपुर से इब्राहिमपुर गांव जा रहा था। इस दौरान देखा कि तारों और खोखे में आग लग रही थी। इसपर उसने कुछ दूरी पर स्थित खोखे वाले के घर जाकर जानकारी दी जिसपर वे आननफानन पहुंचे तो आग काफी बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान जैसे ही खोखे का ताला खोला तो सिलिंडर फट गया जिसमें दो लोग घायल हो गए। ब्लास्ट इतना तेज था कि दुकान के परख्च्चे उड़ गए। हादसा हाेते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग पर काबू पाया। साथ ही हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों लोगों को एक अस्पताल में ले जाया गया।


वहां पर उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें देहरादून के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि पुलिस और कंट्रोल रूम को इस घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। इस बाबत गंगनहर पुलिस की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है। आग लगने और सिलिंडर फटने की घटना सामने आई है। घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed