फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire broke out in a junk warehouse, goods worth lakhs burnt

Roorkee News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जला

Sat, 17 Jun 2023 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a junk warehouse, goods worth lakhs burnt
सिकरोढा मार्ग के पास एक कबाड़ी के गोदाम में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आग में एक कार और लाखों का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी इस्लाम ने भगवानपुर कस्बे के पास सिकरोढा मार्ग पर कबाड़ का गोदाम बना रखा है। शुक्रवार रात वह घर खाना खाने के लिए गया था। जैसे ही वह रात करीब 12 बजे गोदाम पर पहुंचा तो अन्दर से धुआं निकल रहा था। धुआं उठते देखकर उसके होश उड़ गये। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन




सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के प्रभारी अधिकारी केशव दत्त तिवारी, फायरमैन सतपाल सिंह, जुलफान व सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कबाड़ कारोबारी इस्लाम ने बताया कि आग लगने से कार सहित करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड के फायरमैन सतपाल सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी गई थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कबाड़ी का कारोबार करने वाले ग्रामीण से कागजात दिखाने के लिए कहा गया तो कोई भी कागजात नहीं दिखा पाया। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम व फायर ब्रिगेड के उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed