फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire broke out due to short circuit in furniture company

Roorkee News: फर्नीचर की कंपनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Sat, 17 May 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to short circuit in furniture company
फर्नीचर की कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए लेकिन आग और भड़कने लगी। सूचना पर अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर 30 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। अनुमान है कि करीब पांच लाख रुपये का सामान जला है। गनीमत रही कि आग को वक्त रहते ही बुझा लिया गया।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में फर्नीचर कंपनी है। वहां पर कुर्सी बनाने का सामान भी तैयार होता है। इस बीच शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास कंपनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। कंपनी कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए लेकिन कर्मचारी काबू नहीं कर पाए।
विज्ञापन




इसके बाद सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस बीच अग्निशमन स्टेशन इंचार्ज सुंदर पाल, भगवती प्रसाद, विपिन सैनी, उदयवीर सिंह यादव, विपिन सिंह तोमर, हरिश्चंद्र राणा, रविंद्र सिंह और सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से कंपनी में रखे कच्चे माल में आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed