फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire breaks out in store room in Rajputana locality, goods burnt

Roorkee News: राजपुताना मोहल्ले में स्टोर रूम में लगी आग, सामान जला

Fri, 02 Jan 2026 12:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in store room in Rajputana locality, goods burnt
आग को बुझाते फायरकर्मी। स्वयं
शहर के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला राजपुताना स्थित एक मकान के स्टोर रूम में बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से स्टोर में रखी बाइक, बीड़ी, सिगरेट, माचिस के पैकेट, इन्वर्टर, बैटरी और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन




राजपुताना मोहल्ला निवासी पंकज गुप्ता के आवास में बने स्टोर रूम में बड़ी मात्रा में बीड़ी, सिगरेट और माचिस के पैकेट रखे हुए थे। आग लगते ही वहां रखा ज्वलनशील सामान भी चपेट में आ गया जिससे आग तेजी से फैल गई। इसके अलावा स्टोर में खड़ी बाइक और साइकिल भी जल गई। स्टोर रूम के दरवाजे भी आग की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन अधिकारी वंश नारायण यादव ने बताया कि संकरी गली होने के कारण आग बुझाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। कड़ी मेहनत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। घटना के समय क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

आग को बुझाते फायरकर्मी। स्वयं

आग को बुझाते फायरकर्मी। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed