फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fire breaks out after roadways bus and car collide

Roorkee News: रोडवेज बस और कार की टक्कर के बाद लगी आग

Tue, 03 Mar 2026 12:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out after roadways bus and car collide
आमने-सामने की टक्कर के बाद बस और कर में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी स्रोत स्वयं
रोडवेज बस और कार की टक्कर के बाद वाहनों में आग लगने से हाईवे पर चीख-पुकार मच गई। वाहनों में आग लगने के बाद लोगों ने घटनास्थल से खुद को दूर रखकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि वाहनों का फ्यूल टैंक फटने से बचा लिया गया वरना जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।रविवार देर रात एक बजे फायर स्टेशन रुड़की सूचना मिली कि हाईवे पर रोडवेज और कार की आमने-सामने की टक्कर होने से भयंकर आग लगी है। अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इस बीच कार और बस के फ्यूल टैंक को फटने से बचा लिया गया। बस के पिछले हिस्से के टायरों को जलने से बचा लिया गया लेकिन कार 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी। रुड़की फायर स्टेशन प्रभारी वंश नारायण यादव ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। कार स्वामी और बस चालक-परिचालक मौके पर नहीं मिले। कोतवाली मंगलौर से उपनिरीक्षक हेमंत भारद्वाज आदि मौजूद रहे। टीम की मदद से बस सवार यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। कुछ सवारियों ने बताया कि यात्रियों का सामान भी जला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed