{"_id":"5787d0224f1c1b0e7913f7b0","slug":"fir-registered-against-a-youth-for-allegation-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पहले अचानक घर से गायब हुई युवती बुधवार को वापस लौट आई है। युवती के परिजनों ने डेरा गांव निवासी एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
लक्सर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती दस तारीख को अचानक संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने युवती की तलाश की थी। लेकिन बुधवार शाम तक युवती का कुछ पता नहीं चल पाया था। बुधवार देर शाम को अचानक ही युवती अपने घर आ गई। युवती के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि डेरा गांव निवासी एक युवक उनकी पुत्री को प्रेम में फंसाकर ले गया था। जिसके बाद उसने अपने एक परिचित के घर पर युवती के साथ दुष्कर्म किया है। वहीं बुधवार को युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से छुटकर घर पहुंची और परिजनों को मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन
एसएसआई प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर डेरा निवासी उस्मान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। आरोपी अभी तक पुलिस के की गिरफत से बाहर है।
विज्ञापन