{"_id":"69ff813f4feaf1877a01b8a4","slug":"fir-lodged-against-four-for-slaughtering-cattle-roorkee-news-c-5-1-drn1027-966995-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पशु कटान में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पशु कटान में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव में पशु चोरी कर कटान किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने खेत से 20 किलो मांस और गोवंश के अवशेष बरामद किए हैं। मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
जौरासी गांव निवासी शहनवाज ने शुक्रवार सुबह अपने पशु को कब्रिस्तान के पास चरने के लिए छोड़ा था। कुछ समय बाद गोवंश संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसी दौरान ग्रामीण को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने उसके पशु को चोरी कर पास के एक खेत में ले जाकर कटान किया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान वहां से करीब 20 किलो संदिग्ध मांस व गोवंश के अवशेष बरामद किए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों अतीक, मुराद, अरशद, आदिल निवासी जौरासी जबरदस्तपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।