फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Fighting on two sides, many people injured

लहबोली में दो पक्षों में बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे

Tue, 23 Mar 2021 12:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Fighting on two sides, many people injured
मंगलौर। लहबोली गांव में मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और बवाल हो गया। इस दौरान जमकर लाठी और डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने बलवे समेत अन्य धाराओं में 27 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट हो गई। गांव के ही अनुज कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब एक दर्जन लोगों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। साथ ही उसके भाई सचिन और बहन के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार प्रवीण, राजेंद्र, प्रमोद, मंगेश, गोविंद, अनुज, राजकुमार, सागर, मिंटू, कल्लू, पंकज, अमित के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, दूसरे पक्ष के प्रवीण कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अनुज कुमार ने कई लोगों के साथ मिलकर उसकी मां और भाई के साथ मारपीट कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संजू, मिंटू, मोल्हू, राहुल, प्रीतम, सचिन, संजू, सोरन, शिवा, सनी, शुभम, राजकुमार, संदीप, पिंकू, रोहित व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसआई एनके बचकोटी ने बताया कि दोनों पक्षों को माहौल खराब करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed