{"_id":"5eef9b828ebc3e432f25a4db","slug":"fight-on-two-sides-three-injured-roorkee-news-drn347758658","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हुआ संघर्ष, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में हुआ संघर्ष, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। अलावलपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के तीन लोगों को चोट लगी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों तरफ से चार-चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अलावलपुर गांव के पंकज पुत्र निरंजन का अपने चचेरे भाई मनमोहन आदि से पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि पंकज ने अपना मकान बनवाने के लिए ट्रॉली में रेत मंगवाया था, लेकिन ट्रॉली में रेत ज्यादा होने के कारण वह रास्ते में धंस गई। वहीं पीछे से मनमोहन पक्ष के लोग अपना ट्रैक्टर लेकर आए। रास्ते में ट्रॉली फंसी होने की वजह से वे आगे नहीं जा सके। इसी बात पर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। संघर्ष के दौरान एक पक्ष के मनमोहन व दूसरी तरफ के पंकज और आयुषी मित्तल घायल हो गए। इलाज कराने के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष के मनमोहन उसके पिता विजयपाल, चाचा नरेश व मैनपाल और दूसरी तरफ के पंकज, उसकी मां कौशल, पत्नी अरुणा व आयुषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।