{"_id":"58c8210d4f1c1bb66032a904","slug":"fierce-blow-abir-gulam","type":"story","status":"publish","title_hn":" जमकर उड़ा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमकर उड़ा अबीर-गुलाल
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Tue, 14 Mar 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर से देहात तक हर्ष और उल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया गया। इस दौरान जमकर रंग गुलाल उड़े। ढोल नगाड़ों की थाप पर नाच गाना भी हुआ। समर्थकों ने प्रत्याशियों के साथ मिलकर होली खेली। जगह-जगह हर्षोल्लास का माहौल छाया रहा। इस दौरान लोगों ने खाने पीने की चीजों का भी जमकर लुत्फ उठाया।
होली के त्योहार पर ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाने का माहौल देखने को मिला। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली के त्योहार की बधाई दी। शहर और देहात में जगह-जगह लोग एक दूसरे रंग लगाते देखे गए। जीते हुए विधायकों के गृह क्षेत्रों में होली का रंग ज्यादा ही चढ़ा। समर्थकों ने उनके साथ मिलकर होली मनाई। साथ ही घरों में बने स्वादिष्ट व्यंजन एवं पकवान आदि का भी लुत्फ उठाया। शाम तक यह सिलसिला चलता रहा। गांव के लोगों ने अन्य गांवों में अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाकर भी होली खेली। रुड़की शहर सहित लक्सर, मंगलौर, भगवानपुर, पिरान कलियर, लंढौरा, खानपुर, मंगलौर आदि क्षेत्रों में होली का त्योहार भारी उत्साह के बीच मनाया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी नजर रखी गई।
क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मना होली का त्योहार
क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया है। कहीं से किसी झगड़े की कोई सूचना नहीं मिली है।
हाल में संपन्न हुए विधान सभा चुनाव के मद्दे नजर होली पर झगड़े होने की आशंका जाहिर की जा रही थी। पुलिस ने ऐसी स्थिति से निबटने की तैयारी कर रखी थी। लेकिन क्षेत्रीय लोगों ने होली को बडे शांति पूर्ण तरीके से मनाया। ठंड की वजह से वैसे ही होली का मजा कम हो गया था। लोगों ने पानी व रंगों के इस्तेमाल से परहेज ही रखा। केवल गुलाल से होली खेली। इस बार होली पर हो हल्ला भी कम ही रहा। सीओ परीक्षित कुमार व एसएचओ जवाहर लाल ने क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखी।