{"_id":"616453918ebc3e6299338b95","slug":"female-feticide-curse-emphasis-on-awareness-roorkee-news-drn3930708101","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या भ्रूण हत्या अभिशाप, जागरुकता पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या भ्रूण हत्या अभिशाप, जागरुकता पर दिया जोर
विज्ञापन
खानपुर स्थित भगवान शंकर इंटर कालेज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं को पुरस्कार देते प
- फोटो : ROORKEE
बालिका दिवस पर सोमवार को एसडी कॉलेज में ‘कन्या भ्रूण हत्या एक अभिशाप’ विषय पर ओरल पोस्टर प्रेजेंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रा कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य महिला आयोग सदस्य रश्मि चौधरी ने कहा कि भारत में कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा कानून पारित होने के बाद भी समाज में बेटियों को जन्म लेने नहीं दिया जाता। ऐसे में सामाजिक जागरूकता जरूरी है।
पीसीपीएनडीअी सेल के जिला समन्वयक रवि कुमार ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या से समाज में महिला पुरुष लिंगानुपात बिगड़ रहा है। इसके साथ ही अन्य अपराध भी तीव्रता से बढ़ रहे हैं, इसलिए कानून के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता से ही इस कुप्रथा पर रोक लगाई जा सकती है। डॉ. कामना जैन ने कहा कि बालिकाओं के साथ भेदभाव केवल भारत की ही नहीं, वरन वैश्विक स्तर की समस्याएं हैं। शिक्षिका अंजलि प्रसाद ने बताया कि छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण लेना बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अलका आर्य, डॉ. किरण बाला एवं डॉ. सीमा राय ने निभाई गई। इस दौरान आयोजित प्रेजेंटेशन में तबस्सुम एवं मनीषा सैनी संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। वहीं साक्षी व समरीन ने दूसरा और रेनू ने तीसरा स्थान हासिल किया। शीतल व प्रीति को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। सभी को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुपमा गर्ग, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. अर्चना चौहान, डॉ. आसमा सिद्धिकी आदि मौजूद रहीं।
अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में काजल प्रथम
भगवान शंकर इंटर कॉलेज मे अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि बालिकाओं को आगे बढ़ने ओर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए ताकि कोई उनका शोषण न कर पाए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बालिका जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग की अंत्याक्षरी प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें काजल प्रथम, खुशी द्वितीय व राधिका तृतीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य ने बालिकाओं को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर विमलेश शास्त्री और विकास धीमान आदि उपस्थित रहे।