फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Father of the youth who died in a road accident filed a complaint

Roorkee News: सड़क हादसे में मृत युवक के पिता ने दी तहरीर

Fri, 06 Feb 2026 07:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Father of the youth who died in a road accident filed a complaint
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस वाहन चालक की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन




क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी 32 वर्षीय संदीप कुमार सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करता था। दो फरवरी को सुबह के समय वह फैक्टरी जाने के लिए बाइक पर घर से निकला था। टायर फैक्टरी के पास किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गया था।
विज्ञापन




संदीप को पहले लक्सर के अस्पताल लाया गया। वहां से गंभीर हालत के कारण उसे हरिद्वार के अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। चार फरवरी की सुबह उसकी मौत हो गई थी। संदीप परिवार का इकलौता चिराग था। उसके परिवार में पत्नी और दो छोटी बच्चियां हैं। संदीप की मौत के बाद उसके घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में मृतक के पिता बलजोर की ओर से वाहन चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए संदीप की बाइक में टक्कर मारने और हादसे में उसकी मौत होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि वाहन चालक की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed