फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Father and son standing outside the house were attacked

Roorkee News: घर के बाहर खड़े पिता-पुत्र पर हमला

Wed, 21 Aug 2024 02:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Father and son standing outside the house were attacked
I
विज्ञापन

IIघटना कैमरे में कैद, पुलिस ने नौ लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, फुटेज की कर रही है जांच
I
I
I
Iपुरानी रंजिश में घर के बाहर खड़े पिता-पुत्र पर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया है।

I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव तेलीवाला निवासी असलम की गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। 21 जुलाई की शाम असलम अपने बेटे शहजोर के साथ घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि इस बीच रंजिश रखने वाले लोग उनके घर के बाहर आए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उक्त लाेगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर मचाने पर हमलावर धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर इस्लाम, गुलशेर, सोनू, आशु, सुहेल, शाहिद, गुलशाना, सानिया और कादिर निवासी गांव तेलीवाला, रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed