{"_id":"576592144f1c1b272a11bec7","slug":"father-and-son-brutally-beated","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप-बेटों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाप-बेटों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को गांव में जीप दौड़ाने से रोकने पर एक ग्रामीण और उसके बेटों की जान पर बन आई। किशोर के परिजन और रिश्तेदारों ने गांव में दौड़ा दौड़ा कर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर अवस्था में पिता को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि पुत्रों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में शुक्रवार देर रात नौ बजे के बाद घटी। गांव के ही शमशीद का नाबालिग बेटा तौफीक गांव में बोलेरो चला रहा था। आरोप है कि इसी बीच सड़क पर खेल रहे दो बच्चे चपेट में आने से बाल बाल बचे। तसले में जल रही लकड़ियों के ऊपर जीप का पहिया चढ़ गया। आग की चपेट में आने से बाल बाल बचे रुस्तम ने बोलेरो चला रहे तौफीक को एक थप्पड़ जड़ दिया। आरोप है कि घर पहुंचे तौफीक ने परिजन को थप्पड़ मारने की बात कही दी और फिर पिता ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर रुस्तम को बुरी तरह पीटा। बीच बचाव में आए रुस्तम के बेटे गुलेशर और अलीशेर की भी बुरी तरह पिटाई कर दी गई। गांववालों एकत्र होने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। आनन फानन में पिता पुत्रों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर रुस्तम को दून अस्पताल रेफर कर दिया। गुलेशर और अलीशेर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसएसआई कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी शमशीद, अब्बास, मुंतजीर, नदीम, वसीम समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन