फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers will gherao the SDM today

आज एसडीएम को घेराव करेंगे किसान

Sun, 10 Oct 2021 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers will gherao the SDM today
भगवानपुर में आयोजित भारतीय किसान यूनियन क्रांति की बैठक में विचार रखते वक्ता। - फोटो : ROORKEE
भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को लेकर बैठक की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 11 अक्तूबर को एसडीएम का घेराव किया जाएगा। भगवानपुर कस्बे में रविवार को भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) के युवा जिलाध्यक्ष नीटू सैनी के नेतृत्व में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर एक बैठक की। इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार किसानों, निर्धनों और मजदूरों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। उनके बिजली के बिल माफ होने चाहिए। किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेलों पर छापे मारकर अधिकारी उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। वे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। वहीं किसानों की फसलों का रेट तय होना चाहिए। सैनी ने कहा कि किसानों और मजदूरों के वाहनों की चेकिंग कर पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे हैं, जिसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने कहा कि 11 अक्तूबर को किसानों की समस्या को लेकर लक्सर एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर उनका घेराव किया जाएगा। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन क्रांति के युवा जिला अध्यक्ष नीटू सैनी ने कहा कि भगवानपुर क्षेत्र के किसानों की समस्या को लेकर भी जल्दी ही रणनीति तैयार कर अधिकारियों के घेराव करने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान विनोद प्रजापति, गजेंद्र चौधरी, मुकेश पुंडीर, डॉ. अनिल सैनी, चंद किरण सैनी, राजू कुमार, सचिन कुमार, देशराज, सौरभ, सोनू, श्वेता और राजबल शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed