फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers surrounded the officials of Energy Corporation

किसानों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को घेरा

Wed, 02 Mar 2022 08:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers surrounded the officials of Energy Corporation
रुड़की स्थित प्रशासनिक भवन में उर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते भाकियू रोड गुट के पदाधिकारी व क? - फोटो : ROORKEE
भारतीय किसान यूनियन (रोड) गुट के नेतृत्व में किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर ऊर्जा निगम कार्यालय पर पहुंचकर शहरी और ग्रामीण अधिशासी अभियंता का घेराव किया। साथ ही ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दो और पांच हजार रुपये के बकाये पर भी किसानों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जबकि औद्योगिक क्षेत्र में लाखों रुपये के बकायेदारों के कनेक्शन चल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों का शोषण बंद नहीं किया गया तो कार्यालय पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन रोड गुट के प्रदेश अध्यक्ष पद्म सिंह रोड़ के नेतृत्व में किसान नहर किनारे स्थित प्रशासनिक भवन पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने बैठक कर किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आचार संहिता लगने के बावजूद ऊर्जा निगम लगातार किसानों का उत्पीड़न कर रहा है। किसानों को पहले तो बढ़ाकर बिल भेजे जा रहे हैं फिर उसे जमा नहीं करने पर उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यहां तक कि किसानों पर बिजली चोरी के केस तक दर्ज करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान तभी पैसे जमा कर सकता है जब उसकी फसलें बिक जाएं। अधिकतर किसान गन्ना उगाते हैं, मिल उनका भुगतान नहीं कर रही है। ऐसे में वे कैसे बिजली का बिल समय पर जमा करवा सकते हैं। इस दौरान किसानों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही सभी किसान एकत्र होकर ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने एक साथ शहरी अधिशासी अभियंता नंदिता अग्रवाल और ग्रामीण अधिशासी अभियंता अमित आनंद का घेराव किया। उन्होंने अधिकारियों पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नाजिम अली ने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों में ऊर्जा निगम के खिलाफ रोष पनपने लगा है। मार्च महीना शुरू होते ही अधिकारी सबसे पहले किसानों के घरों पर छापा मारना शुरू कर देते हैं। बकाये के नाम पर किसानों के घरेलू और ट्यूूबवेल के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। ये वे किसान हैं जिनके पास निगम का दो से लेकर पांच या दस हजार का बकाया है जबकि निगम लाखों रुपये के बकायेदारों पर कार्रवाई नहीं करता। न ही उनके कनेक्शन काटता है। किसान के पास जैसे भी गन्ना भुगतान आता है वे सबसे पहले सरकारी पैसा जमा करवाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुबारक अली, युवा जिलाध्यक्ष संजीव कुशवाह, अनीस अहमद, कारी शहजाद, जावेद अली, रामदास, हसन अली, राजवीर, सोनू, पवन, प्रदीप त्यागी, जितेंद्र सिंह, शहीद अहमद, इसरार अहमद, आरिफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति पर भी किया प्रदर्शन
भाकियू रोड़ गुट के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को ऊर्जा निगम कार्यालय के बाद इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति की ओर रुख किया। वहां पहुंचकर किसानों ने पहले समिति परिसर में धरना दिया और प्रदर्शन किया। किसानों ने समय पर पर्चियां नहीं आने और तौल केंद्रों पर घटतौली की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। किसानों का कहना था कि समिति सचिव का काम किसानों तक समय पर पर्चियां पहुंचाना है लेकिन वे अपना काम सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। किसानों को अपना गन्ना मिल में उधार देना पड़ता है। इसके बावजूद किसानों को समय से पर्चियां नहीं मिल रही हैं। पर्चियों के अभाव में किसानों का अधिकतर गन्ना खेतों में ही खड़ा हुआ है। अब मार्च शुरू होने पर गन्ना छिलाई के लिए मजदूर तक नहीं मिल रहे हैं। ऐेसे में किसानों के सामने संकट खड़ा हो जाएगा। वहीं क्षेत्र में तौल केंद्रों पर भी किसानों ने घटतौली किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed