{"_id":"6aa6ed29bf2bcdedb9081eb5","slug":"farmers-remain-unconvinced-by-assurances-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1065507-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: आश्वासन से नहीं माने किसान, बिजलीघर पर धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: आश्वासन से नहीं माने किसान, बिजलीघर पर धरना जारी
विज्ञापन
क्षेत्र में किसानों की बिजली संबंधी विभिन्न समस्याओं के लिए बिजलीघर पर तीन दिन से चल रहा प्रदर्शन और तेज हो गया है। प्रशासन की ओर से स्थिति को संभालने और किसानों को मनाने पहुंचे अधिशासी अभियंता अनूप सैनी के साथ हुई वार्ता पूरी तरह विफल रही। अधिकारियों की ओर से दिए गए आश्वासनों से असंतुष्ट किसान नेताओं ने साफ कर दिया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस और जमीनी कार्रवाई नहीं होती तब तक आंदोलन और धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
रविवार को अधिशासी अभियंता अनूप सैनी धरनास्थल पर पहुंचे और धरनारत किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के संबंध में प्रशासनिक स्तर पर कई आश्वासन दिए हालांकि किसान नेताओं ने इन बयानों को केवल कागजी और खानापूर्ति करार दिया।
उनका कहना था कि पूर्व में भी कई बार इस तरह के आश्वासन मिल चुके हैं लेकिन धरातल पर कोई राहत नहीं मिली है। वार्ता के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी रस्साकशी देखने को मिली, जिसके बाद बातचीत बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गई।
विज्ञापन
भाकियू टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रदेश महासचिव रवि चौधरी व जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने संयुक्त रूप से कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों के सब्र की परीक्षा ली जा रही है। जब तक किसानों की समस्याओं का पूरी तरह से और संतोषजनक समाधान नहीं कर दिया जाता तब तक यह धरना अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा।
नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के किसान अपनी हक की लड़ाई के लिए पूरी तरह एकजुट हैं और प्रशासन के दबाव में पीछे हटने वाले नहीं हैं। इस दौरान रोहित राणा, संजीव चौधरी, विक्रांत चौधरी, शिवम चौधरी, अनुज कुमार, नीटू चौधरी, स. रणजीत सिंह समेत सैकडों किसान मौजूद रहे।