फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmer's land was usurped by giving him alcohol

Roorkee News: शराब पिलाकर किसान की जमीन हड़पी

Thu, 28 May 2026 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Farmer's land was usurped by giving him alcohol
कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग किसान को शराब के नशे में धुत कर उसकी उपजाऊ कृषि भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा करा लेने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने जमीन खरीदने के नाम पर अनुबंध का झांसा देकर बैनामा करा लिया और बैंक खाते से लाखों रुपये की हेराफेरी कर दी।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ठसका निवासी महिला कमलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति के नाम ग्राम ठसका में कृषि भूमि (खाता संख्या 00244, खसरा संख्या 66) दर्ज है जो उनके परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र साधन है। आरोप है कि केहर सिंह ने एक साल पहले उनके पति से दोस्ती की और धीरे-धीरे उन्हें शराब की लत लगा दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी केहर सिंह ने उनके पति को झांसे में लेकर जमीन खरीदने की बात कही।
विज्ञापन


26 दिसंबर 2025 को आरोपी ने पीड़ित के पति को शराब के नशे में तहसील ले जाकर अनुबंध के नाम पर धोखे से बैनामा करा लिया। जब पीड़ित के बेटे मोहित ने विरोध किया तो आरोपी ने यह कहकर गुमराह किया कि यह केवल अनुबंध है और बाकी पैसा अप्रैल तक दे दिया जाएगा। जांच में पता चला कि जमीन का ललित मोहन त्यागी के नाम पर बैनामा कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी ने एक बैंक खाता खुलवाकर उसमें 18 लाख रुपये जमा दिखाए लेकिन पीड़ित के पति का डेबिट कार्ड, चेक बुक और पासबुक अपने पास रख ली। आरोप है कि आरोपी ने बैंक खाते से मोटी रकम अपनी पत्नी सोनी उर्फ सोनिया के खाते में ट्रांसफर कर ली और खुद भी लाखों रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित परिवार ने दबाव बनाया तो आरोपी ने भविष्य की तारीख के दो चेक दिए जो खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गए।


आरोपी के पिता और भाई ने भी मामले को निपटाने का आश्वासन दिया लेकिन वादा पूरा नहीं किया। अब आरोपी परिवार को जानमाल की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला कमलेश और उनके पुत्र मोहित ने केहर सिंह, उनके पिता राम कुमार, भाई जोनी, पत्नी सोनी, जगपाल और ललित मोहन त्यागी पर गंभीर धोखाधड़ी, जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला और उनकी संपत्ति वापस नहीं मिली तो उनके पास आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed