{"_id":"6150b2658ebc3e0b990337c8","slug":"farmers-india-closed-today-police-will-also-be-chalked-out-roorkee-news-drn3916358125","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का भारत बंद आज, पुलिस-प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का भारत बंद आज, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। किसान संगठनों के सोमवार को भारत बंद को देखते हुए शहर से लेकर देहात तक पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। खुफिया विभाग भी किसान संगठनों के कार्यक्रमों और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रहा है। वहीं, किसानों के भारत बंद को देखते हुए शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी बल तैनात रहेगा। भारत बंद के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसे लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी है।
तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों की ओर से सोमवार को भारत बंद का एलान किया गया है। भारत बंद को लेकर रुड़की और देहात क्षेत्र में किसान व्यापारियों से लगातार जनसंपर्क कर इसे सफल बनाने का आह्वान कर रहे हैं। भारत बंद को लेकर किसान रुड़की के प्रशासनिक भवन, रामनगर चौक, भगवानपुर टोल प्लाजा और भगवानपुर ब्लॉक के पास कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड किसान मोर्चा जुलूस निकालेगी। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ ने बताया कि सुबह 11 बजे किसान प्रशासनिक भवन पर एकत्र होंगे। इसके बाद जुलूस निकालते हुए तहसील पहुंचेंगे, जहां अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं भारतीय किसान यूनियन रोड़ के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने बताया कि किसान मलकपुर चुंगी से जुलूस शुरू करेंगे। इस दौरान किसी दुकानदार के साथ जबरदस्ती नहीं की जाएगी। जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर तहसील पहुंचेगा। वहीं भारतीय किसान यूनियन मंगलौर में जुलूस निकालेगी। ऐसे में इन सभी जगहों पर पुलिस-प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। भारत बंद को देखते हुए पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी। साथ ही किसानों की गतिविधियों पर खुफिया विभाग की पैनी नजर रहेगी। उधर, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि भारत बंद को देखते हुए शहर से लेकर देहात तक पुलिस फोर्स तैनात की गई है। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।