फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers got angry when officials did not reach on Kisan Diwas

Roorkee News: किसान दिवस में अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़के किसान

Fri, 15 May 2026 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers got angry when officials did not reach on Kisan Diwas
उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौ. अजीत सिंह बृहस्पतिवार को नारसन विकासखंड के कुरड़ी स्थित कार्यालय में आयोजित किसान दिवस में पहुंचे। कार्यक्रम में जिला स्तर के अधिकारियों की अनुपस्थिति को देखकर किसानों ने जमकर हंगामा किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। किसानों का कहना था कि समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित इस दिवस में जब जिम्मेदार अधिकारी ही नहीं आएंगे तो उनकी समस्याओं का निस्तारण कैसे होगा।
विज्ञापन




किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने अधिकारियों के इस रवैये पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि किसान सरकार की प्राथमिकता हैं और अधिकारियों की इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि गैरहाजिर रहने वाले अधिकारियों की सूची तैयार की जाएगी। इस पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी।
विज्ञापन




लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई, खाद की उपलब्धता और बिजली आपूर्ति से संबंधित अपनी विभिन्न समस्याओं को उपाध्यक्ष के सामने रखा। किसानों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद स्थानीय प्रशासन उनकी ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इस मौके पर चौ. सुभाष सिंह, रामपाल सिंह, ओमपाल सिंह, कंवरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed