रुड़की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे उत्तराखंड किसान मोर्चा से जुड़े किसानों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद किसानों ने सीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन भेजा।
शुक्रवार को उत्तराखंड किसान मोर्चा से जुड़े किसान प्रशासनिक भवन में एकत्रित हुए। उन्होंने गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य साढ़े चार सौ रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, इकाबलपुर मिल पर बकाया 180 करोड़ का भुगतान जल्द कराने, सीपीयू की देहात के रास्तों पर चेकिंग पर रोक लगाने और बिजली चोरी रोकने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न रोकने समेत अन्य मांगें पूरी करने की वकालत की। इसके बाद किसान काले झंडे और ज्ञापन लेकर नेहरू स्टेडियम की तरफ बढ़ने लगे, लेकिन सीओ विवेक कुमार और पुलिस ने किसानों को रोक लिया। इसके बाद किसानों ने सीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड़, महकार सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मवीर प्रधान, सुरेंद्र लंबरदार, मोहम्मद आजम, मोहम्मद अंकित, वीरेंद्र सैनी, ज्ञानचंद, दीपक पुंडीर, मोहम्मद रफी, राजपाल सिंह, सतवीर प्रधान, दुष्यंत, विरेंद्र सिंह मौजूद रहे।