फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers clashed during ploughing of corporation's land located at Salier

Roorkee News: सालियर स्थित निगम की भूमि की जुताई के दौरान भिड़े किसान

Wed, 02 Jul 2025 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Farmers clashed during ploughing of corporation's land located at Salier
रुड़की। नगर निगम की सालियर स्थित भूमि में अवैध रूप से बोई गई चारे आदि की फसल को जोतने के दौरान किसान भिड़ गए। सूचना पर पुलिस और निगम की टीम ने मामले को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर निगम की सालियर में सैकड़ों बीघा भूमि है। यहां निगम ने कूड़ा निस्तारण प्लांट लगा रहा है। इसके साथ कूड़ा भी यहीं पर डंप किया जाता है। यहां एबीसी सेंटर और गोसदन का भी निर्माण किया जा रहा है। निगम की इस करीब 600 बीघा भूमि में काफी खाली जगह पड़ी है। इस पर किसान बिना बताए घास आदि की बुआई कर लेते हैं। निगम ने अपनी जमीन की देखरेख के हिसाब से मंगलवार को ट्रैक्टर से जुताई कराई थी। इससे पहले किसानों ने जमीन से चारे आदि की फसल पहले की काटकर पास में रखी हुई थी। बताया जाता है कि इस चारे को उठाने को लेकर कुछ किसान भिड़ गए। राजस्व अधिकारी एसपी गुप्ता ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed