फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Farmers accused of filing false cases of theft

किसानों ने चोरी के झूठे मुकदमें दर्ज कराने का लगाया अरोप

Tue, 19 Apr 2022 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 08:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers accused of filing false cases of theft
बेहड़ेकी सैदाबाद बिजलीघर पर आयोजित बैठक के दौरान किसानों ने ऊर्जा निगम के जेई को जमकर खरीखोटी सुनाई। किसानों ने उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए अधिशासी अभियंता से जेई का तबादला किए जाने की मांग उठाई। इस पर अधिशासी अभियंता ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) रोड गुट के पदाधिकारियों ने अधिशासी अभियंता देहात के कार्यालय का घेराव किया था। इस दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि बेहडेकी सैदाबाद बिजलीघर के जेई की ओर से झूठे बिजली चोरी के मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। बिजली आपूर्ति से लेकर किसानों की समस्याओं को हल करने में कोई दिलचस्पी नहीं ली जा रही है। इस दौरान गांव में पिछले 13 सालों से तैनात लाइनमैन पर आरोप लगाया गया कि वह पहले कनेक्शन कटवाता है और फिर अधिकारियों से मिलीभगत कर एक-एक हजार रुपये लाइन जोड़ने के एवज में वसूलता है। इस पर अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी ने मंगलवार को बेहडेकी सैदाबाद बिजलीघर पर किसान प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। बैठक के दौरान जेई पर किसानों ने कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान किसानों एवं जेई के बीच नोकझोंक भी हुई। अधिशासी अभियंता ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि नियमानुसार ही कार्य किया जाए। साथ ही पूरे मामले की जांच करने की बात कही। इस मौके पर भाकियू रोड गुट के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड, राकेश अग्रवाल प्रदीप त्यागी, पवन रोड, सोनू चौधरी, विपिन, इरशाद आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed