फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Family enraged after seeing daughter with young man stripped man and beat him up video goes viral

डर से नहीं की शिकायत: युवक के साथ बेटी को देख भड़का परिवार, 'आशिक' को निर्वस्त्र कर पीटा, वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 13 Apr 2024 10:38 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 Apr 2024 10:38 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हो रही थी। इसमें कुछ लोग एक युवक को निर्वस्त्र कर हाथ रस्सी से बांध रहे थे। साथ ही वह युवक को दौड़ाकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे थे।

विज्ञापन
Family enraged after seeing daughter with young man stripped man and beat him up video goes viral
दबंगों ने युवक को पीटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रुड़की में एक युवक के साथ बेटी को देखकर परिवार का पारा चढ़ गया। युवती के परिवार के लोगों ने युवक को निर्वस्त्र कर हाथ रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा। घटना की किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो युवक के परिजनों से मामले की जानकारी ली गई। परिजनों ने दबंगों के डर से तहरीर देने से इनकार कर दिया है। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हो रही थी। इसमें कुछ लोग एक युवक को निर्वस्त्र कर हाथ रस्सी से बांध रहे थे। साथ ही वह युवक को दौड़ाकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे थे। वायरल वीडियो की पुलिस ने जांच कराई तो पता चला कि घटनास्थल खटका बाईपास का है। वीडियो में जिस युवक के साथ मारपीट हो रही है, उसका नाम अर्जुन है और वह टोडा कल्याणपुर का रहने वाला है। युवक की पहचान होने पर पुलिस उसके घर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पता चला कि युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली तो पता चला कि वीडियो नौ अप्रैल का है। पुलिस ने परिजनों से तहरीर देने की बात कही लेकिन दबंगों के डर के चलते परिजनों ने तहरीर देने से इनकार कर दिया। साथ ही दबंगों से जानमाल का खतरा जताया। इस मामले में सिपाही अनूप सिंह की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेनपाल निवासी टोडा कल्याणपुर और अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन मेनपाल की बेटी युवक के पास खड़ी थी। इससे नाराज होकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। वीडियो में मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed