फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Online fraud of lakhs in the name of fake company of fertilizer

खाद की फर्जी कंपनी के नाम पर लाखों की ऑनलाइन ठगी

Wed, 15 Jun 2022 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Online fraud of lakhs in the name of fake company of fertilizer
खाद की फर्जी कंपनी के जरिए की जा रही लाखों की ऑनलाइन ठगी के मामले में मुख्य कृषि अधिकारी ने मंगलवार को जांच की। इस दौरान कंपनी में कोई नहीं मिला। इसके बाद मशीनें और अन्य सामान समेत कंपनी को सील कर दिया गया। मुख्य कृषि अधिकारी ने भगवानपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस पर पुलिस ने कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी सीमा से सटे झबरेड़ा क्षेत्र के सुसाड़ी गांव में ओम गजानन केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स कंपनी के नाम से एक व्यक्ति ने खाद बेचने के लिए इंडिया मार्ट ऑनलाइन बिजनेस पोर्टल पर विज्ञापन जारी किया गया था। एक साल पहले गणेश परमेश्वर तागड़ निवासी धामन, तहसील अस्ती, जिला बीड (महाराष्ट्र) ने खाद खरीदने के लिए इंडिया मार्ट पर दिए गए विज्ञापन को देखकर ओम गजानन केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के नंबर पर संपर्क किया। आरोप है कि ओम गजानन केमिकल्स एवं फर्टिलाइजर्स ने उर्वरक भेजने के लिए गणेश परमेश्वर तागड़ से एडवांस में पांच लाख 60 हजार रुपये खाते में जमा करवाए थे। इसके बाद भी खाद नहीं भेजा गया था। पीड़ित ने दोबारा संपर्क किया तो मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। इस पर पीड़ित ने शिकायत सीएम पोर्टल पर की थी। सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद सीएम ऑफिस से मुख्य कृषि अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इस पर मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने मंगलवार शाम को टीम के साथ कंपनी में पहुंचकर जांच की। वहां पर एक पुराना ट्रैक्टर, मिक्सर, कुछ मशीनें मिली लेकिन कोई व्यक्ति नहीं था। इसके बाद कंपनी को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि 2018 में भी कंपनी चलाने के लिए लाइसेंस मांगा गया था। इस पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया था। कंपनी में बड़ी मात्रा में अनियमितताएं मिली थीं। इसके बाद विभाग ने लाइसेंस जारी नहीं किया था। वहीं, मुख्य कृषि अधिकारी की ओर से थाने में तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर ओम गजानन केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कंपनी के संचालक की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि कंपनी के संचालक की ओर से कई लोगों से ऑनलाइन खाद बिक्री के नाम पर लाखों की ठगी की है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। साथ ही जिन-जिन लोगों से ठगी हुई है, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा ही है। उन्होंने बताया कि कंपनी संचालक की गिरफ्तारी के बाद कई खुलासे होने की संभावना है। - संजीव थपलियाल, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed