फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Factory worker died from the cold

ठंड से फैक्ट्री कर्मचारी की मौत

Thu, 28 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 28 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन

मंगलौर। पुलिस ने एक फैक्ट्री कर्मचारी का शव नसीरपुर के जंगल से बरामद किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कर्मचारी की मौत ठंड से हुई है।

विज्ञापन

बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे पुलिस को नसीरपुर के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। एसएसआई नवीन सेमवाल, एसआई राजकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का अकड़ा शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान अनिल (पुत्र पूरण सिंह, निवासी अमित विला, कूकड़ा रोड, मुजफ्फरनगर) के रूप में हुई। अनिल क्षेत्र की उजाला फैक्ट्री में कर्मचारी था और रविवार शाम से घर से लापता था। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। वह शाम को पत्नी से घूमने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। एसएसआई नवीन सेमवाल ने बताया कि संभवत: ठंड से फैक्ट्रीकर्मी की मौत हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। गौरतलब है कि रुड़की में ठंड से पहले भी दो मौतें हो चुकी हैं। इनके अलावा दस दिन पहले नारसन में भी एक ग्रामीण की मौत ठंड से हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed