फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   factory supervisor and manager allegedly molested teenager, beaten two worker against protest

किशोरियों से छेड़छाड़, विरोध पर दो पीटा

Sun, 27 Nov 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 27 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
factory supervisor and manager allegedly molested teenager, beaten two worker against protest
किशोरियों से छेड़छाड़ की शिकायत करते श्रमिक - फोटो : amarujala

फैक्ट्री में ठेकेदार के अंडर काम करने वाली दो किशोरियों से कंपनी सुपरवाइजर एवं प्रोडक्शन मैनेजर ने अश्लील हरकतें की। किशोरियों के शोर मचाने पर कुछ श्रमिकों ने विरोध किया। इस बात से नाराज होकर कंपनी के दोनों अधिकारियों ने दो श्रमिकों को बेरहमी से पीटा। जिससे एक का हाथ तक टूट गया। मारपीट में दोनों श्रमिकों को काफी चोटें आई है। पीड़ित श्रमिकों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि कंपनी प्रबंधन ने कंपनी सुपरवाइजर को हटा दिया है।

विज्ञापन


रायपुर के समीप एक कंपनी है। जिसमें डिस्पोजल बनाए जाते हैं। कंपनी में ठेकेदार के माध्यम से नाबालिग किशोरियां और श्रमिक काम कर रहे हैं। आरोप है कि कंपनी के सुपरवाइजर और प्रोडक्शन मैनेजर ने काम करने वाली दो किशोरियों को बुलवाया और उनसे अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया। इस पर दोनों किशोरियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर वहां काम कर रहे श्रमिक भी आ गये। दोनों किशोरियों ने श्रमिकों को फैक्ट्री के अधिकारियों की सारी करतूत बताई। इस पर श्रमिकों ने दोनों आरोपियों को जमकर खरीखोटी सुनाई। इस बात से नाराज होकर दोनेां अधिकारियों ने कंपनी के कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों श्रमिकों की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


जिसमें  श्रमिक गुलशन निवासी रायपुर का हाथ टूट गया। जबकि आशीष को गंभीर चोटें आई है। पीड़ित दोनों श्रमिकों ने परिवार के सदस्यों और कंपनी के अन्य श्रमिकों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। दोनों श्रमिक किशोरियों ने भी कंपनी के दोनों अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, कंपनी प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जिसके चलते सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। कंपनी अपने स्तर से भी मामले की पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


...दीपक मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed