फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Factionalism was seen regarding the crowd gathered for the CM

सीएम के लिए जुटाई गई भीड़ को लेकर दिखी गुटबाजी

Thu, 11 Nov 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Factionalism was seen regarding the crowd gathered for the CM
मानूबास में आयोजित रबि कृषक महोत्सव के दौरान लाभार्थी कृषकों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र देते मुख्? - फोटो : ROORKEE
मानूबास स्थित बड़े मैदान पर वाटरप्रूफ पंडाल में आयोजित सीएम के कार्यक्रम में हजारों कुर्सियां लगाई गई थीं। शुरुआत में अधिकांश कुर्सियां भरने लगीं, लेकिन बाद में खाली भी होने लगीं। सीएम के स्वागत में जुटाई गई इस भीड़ को लेकर उस समय गुटबाजी दिखाई दी, जब मंच पर मुख्यमंत्री को अपना भाषण रोकना पड़ा और नाराजगी दिखाते हुए युवाओं से चुप रहने की अपील करनी पड़ी। इस दौरान टिकट की दावेदारी कर रहे एक नेता को मंच से उतारने के बाद धक्कामुक्की भी हो गई।
विज्ञापन

मानूबास में आयोजित कार्यक्रम में भीड़ देखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल खुुश दिखाई दिए, लेकिन टिकट की दावेदारी जताने के लिए कई नेताओं की ओर से लाए गए लोगों का सच उस समय उजागर होने लगा, जब भीड़ में बैठे कई युवाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। यही नहीं, कुछ युवाओं ने स्थानीय विधायक की मंच से हो रही तारीफों का समर्थन नहीं किया तो कुछ ने समर्थन में नारेबाजी की। इसके चलते जब मुख्यमंत्री ने बोलना शुरू किया तो कई युवा शोर मचाने लगे।
विज्ञापन

शोरगुल में यह समझना मुश्किल था कि ये लोग किसके समर्थन में शोर मचा रहे हैं। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने मंच से युवाओं को नसीहत देकर पहले शांत कराया और फिर भारत माता की जय के नारे लगाकर संबोधन शुरू किया। वहीं, दावेदारों के बीच गुटबाजी उस समय और साफ हो गई, जब भीड़ के साथ एक एक दावेदार को मंच पर तो बुला लिया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें उतार दिया गया। इसके बाद धक्कामुक्की के बीच दावेदार को कार्यक्रम स्थल से बाहर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी-छोटी समस्याओं और मुद्दों पर लोग गंभीर
कहने को तो हर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन हो रहा है, लेकिन वर्तमान में मतदाताओं का मिजाज कुछ इस तरह का है कि मानो उन्हें लाखों-करोड़ों की योजनाओं से कोई वास्ता नहीं। उनकी नजर में इस बात की ज्यादा अहमियत है कि पूरे पांच साल कौन जनप्रतिनिधि उनके बीच रहा और किसने उनकी फरियाद सुनकर समस्या का हल निकाला। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले घाड़ क्षेत्र के बड़े हिस्से में मतदाता अपनी छोटी-छोटी समस्याओं और मुद्दों के प्रति गंभीर है। मसलन, कार्यक्रम में आए एक किसान का कहना था कि उन्हें केवल अपने गन्ने के भुगतान से मतलब है। जो भी सरकार उन्हें समय से भुगतान दिलाएगी, वे उसी के साथ हैं। हालांकि, कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सुरेश राठौर ने अपने कार्यकाल में हुए करोड़ों के कार्यों की जानकारी दी। अब यह जनता पर है कि चुनाव में इन कार्यों का कितना असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed