फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Face KYC is stalled, how can farmers sell their food to the government

Roorkee News: फेस केवाईसी अटकी, किसान कैसे बेचें सरकार को अन्न

Thu, 16 Apr 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 16 Apr 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Face KYC is stalled, how can farmers sell their food to the government
एक्सक्लूसिव -
विज्ञापन


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधार पर पुराना फोटो होने पर अटकी रोजाना सैंकड़ों किसान रजिस्ट्रेशन नहीं होने पर लौट रहे निराश
मनव्वर हुसैन
रुड़की। इस साल गेहूं क्रय प्रक्रिया के दौरान किसानों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से अनिवार्य की गई फेस केवाईसी प्रक्रिया और गेहूं क्रय पोर्टल में हालिया अपडेट के चलते कई किसानों के आवेदन अटक गए हैं। नतीजतन, किसान समय पर पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं और अपनी फसल सरकारी केंद्रों पर बेचने से वंचित हैं। आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि रिकॉर्ड (खतौनी) और मोबाइल नंबर अपलोड करने के बाद किसानों के रजिस्ट्रेशन हो रहे थे लेकिन अब भारत खरीद एप पर फेस केवाईसी न होने से आवेदन अटकने लगे हैं। समय पर पंजीकरण न होने से सरकारी लक्ष्य को पूरा करना विभाग के लिए मुश्किल हो जाएगा।

किसानों का कहना है कि वेबसाइट बार-बार हैंग हो रही है और फेस केवाईसी नहीं हो रही। किसान रामवीर सिंह ने बताया कि वह कई दिनों से केंद्र और सीएससी सेंटर जाकर प्रयास कर रहे हैं लेकिन हर बार केवाईसी में समस्या आ जाती है। अब गेहूं तैयार है लेकिन बेच नहीं पा रहे हैं। वहीं, एक अन्य किसान शकील अहमद ने कहा कि सरकार ने प्रक्रिया को आसान करने के लिए ऑनलाइन किया लेकिन यह हमारे लिए परेशानी बन गई है। समय पर आवेदन न होने से गेहूं क्रय केंद्रों की खरीद भी प्रभावित हो सकती है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। कई किसानों ने मांग की है कि या तो तकनीकी समस्या जल्द ठीक की जाए या फिर ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था दी जाए।
विज्ञापन

----------

वेबसाइट अपडेट के कारण कुछ तकनीकी दिक्कतें सामने आई हैं जिन्हें जल्द ही ठीक किया जा रहा है। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है, सभी पात्र किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद सती, उप संभागीय विपणन अधिकारी


--------
गढ़वाल मंडल में स्थापित हुए 35 गेहूं क्रय केंद्र
गेहूं खरीद के लिए एक अप्रैल से 30 जून तक गढ़वाल मंडल में 35 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित कर दिए गए हैं। उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती ने बताया कि डेढ़ लाख क्विंटल का लक्ष्य गढ़वाल को मिला है, वर्तमान में साढ़े छह सौ क्विंटल की खरीद जिले में हुई है।

--------




जिले में हुए हैं 150 किसानों के रजिस्ट्रेशन
सरकार को गेहूं बेचने के लिए भारत खरीद एप पर किसानों को रजिस्ट्रेशन करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक अभी तक बड़ी मुश्किल से डेढ़ सौ किसानों ने रजिस्ट्रेशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed