फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Extortion demanded from young man, fired upon when

Roorkee News: युवक से मांगी रंगदारी, विरोध करने पर झोंका फायर

Sat, 30 Mar 2024 12:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Extortion demanded from young man, fired upon when
I
विज्ञापन

IIगोली लगने से बाल-बाल बचा युवक, शोर मचाने पर युवक हुए फरार
I
I

I
Iबृहस्पतिवार रात नौ बजे की घटना, पुलिस ने तीन पर दर्ज किया केस
I
Iघर के बाहर खड़े एक युवक से तीन युवकों ने डरा धमकाकर रंगदारी मांगी। विरोध करने पर युवकों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर झोंक दिया। किसी तरह युवक ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मालवीय चौक के पास देव नर्सिंग होम वाली गली निवासी ममता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर के बाहर एक बाइक से तीन युवक आए और बेटे अभिषेक के बारे में पूछने लगे। इस बीच उनका बेटा अभिषेक और उसका दोस्त निखिल भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन

I
I
I
Iआरोप है कि बाइक सवार युवकों ने अभिषेक से रंगदारी मांगी। साथ ही धमकी दी कि वह टुन्नू गैंग से हैं। रंगदारी नहीं दी तो वह जान से मार देंगे। इस पर बेटे ने युवकों का विरोध किया। आरोप है कि एक युवक ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से अभिषेक पर फायर झोंक दिया। किसी तरह बेटे ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iगोली की आवाज सुनकर आए लोगों को देख बाइक सवार युवक धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि अक्षित उर्फ शिकारो, आशीष और अनंत निवासी अज्ञात के खिलाफ रंगदारी मांगने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही तीनों की तलाश शुरू कर दी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article