फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Exploitation of traders will not be tolerated: Naveen Chandra

व्यापारियों का शोषण नहीं होगा बर्दाश्त : नवीन चंद्र

Wed, 06 Jan 2021 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Exploitation of traders will not be tolerated: Naveen Chandra
रुड़की रामनगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मं? - फोटो : ROORKEE
रामनगर चौक स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत कार्यक्रम में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बुधवार को रामनगर चौक स्थित एक होटल में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सलाहकार समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल का रुड़की में प्रथम बार आगमन पर उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने कहा कि व्यापारियों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज वह समय आ गया है जब हम सबको संगठित होकर अपने हितों की लड़ाई लड़नी है। हमें गर्व है अपनी रुड़की जिले की इकाई पर कि उन्होंने इतने कम समय में ही व्यापारियों की समस्या हल करने प्रयास किया है। व्यापार मंडल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सलाहकार समिति के अध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि यह समय व्यापारियों के लिए बड़ा कठिन दौर है। लॉकडाउन में व्यापारियों की कमर टूट गई है। व्यापारियों को बड़ा सोच समझकर व्यापार करना पड़ रहा है। प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हम व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष सौरभ भूषण ने कहा कि व्यापार मंडल की 363 इकाई पूरे प्रदेश में कार्यरत है। इस अवसर पर जिला महामंत्री विश्व तोष सिंह ने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान समारोह में उपस्थित हरिद्वार जिले के सभी व्यापारी और कार्यकारिणी सदस्यों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर अरविंद मंगल, सुभाष कोहली, हर्षवर्धन पांडे, संजय गर्ग, प्रमोद गोयल, विपिन नागलिया, प्रमोद जोहर, मदन लाल अग्रवाल, माधव प्रसाद सेमवाल, कृष्ण कुमार सिंघल, प्रवीण मेहंदीरत्ता, अरविंद कश्यप, सौरभ गोयल, ईश्वर मैखुरी, अब्दुल, श्रवण जैन, मनोज मित्तल, विशाल अग्रवाल, योगेश गर्ग, संजीव ग्रोवर, राजीव शर्मा, शरद अग्रवाल, आशीष वर्मा, सुमित कुमार भारद्वाज, गोपाल गुप्ता, सुरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed