{"_id":"62f12a945e1f3d43ca67e94e","slug":"exploitation-of-farmers-will-not-be-tolerated-chaudhary-roorkee-news-drn4194834151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसानों का शोषण: चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा किसानों का शोषण: चौधरी
विज्ञापन
खानपुर-ब्रह्मपुर गांव में भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को लेकर चर्चा की। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ हल कराया जाएगा।
रविवार देर शाम सुल्तानपुर क्षेत्र के खानपुर-ब्रह्मपुर गांव स्थित हरदीप सिंह के यहां भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ बैठक की। यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव नितिन चौधरी ने कहा कि चारों ओर किसानों का शोषण हो रहा है। किसान किसी तरह खेतों में निराई, गुड़ाई, बुआई, सिंचाई कर गेहूं, धान, साग-सब्जी, गन्ना इत्यादि फसल तैयार कर रहा है। इस दौरान कभी सूखा कभी अधिक बरसात के चलते खेतों में खड़ी फसल नष्ट हो हो रही है।
बची फसलों को बेचने पर किसानों को फसल सही दामों में नहीं मिल पा रही है। इसके साथ-साथ बाजार में बिक्री की गई फसल का पैसा भी समय पर किसानों को नहीं मिल पा रहा है। किसानों की हर प्रकार की समस्या के समाधान के लिए किसान यूनियन भानू संगठन के पदाधिकारी हमेशा तैयार हैं। बैठक में मौजूद किसान मोहित कुमार, सतीश कुमार, राजू सैनी, मदन पाल, जगबीर सिंह, शमशाद, अजय कुमार, दिलशाद अली, रवि गुप्ता आदि ने क्षेत्र के किसानों को आ रही बिजली, पानी, सड़क आदि की समस्याओं से अवगत कराया है। इस दौरान युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव प्रवीण कुमार, हरदीप सिंह, इकलाख खान, रहतू सिंह, संजय सैनी, सलमान, पहल सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।