फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Explanation sought after being told from the vaccination center

वैक्सीनेशन सेंटर से बिन बताए जाने पर मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 27 Aug 2021 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought after being told from the vaccination center
रुड़की। वैक्सीनेशन सेंटर पर बतौर वैरीफायर ड्यूटी दे रहे दो प्रधानाध्यापक बिना बताए दोपहर दो बजे सेंटर से चले गए। इस पर उप शिक्षा अधिकारी ने दोनों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। डॉक्टर की शिकायत पर डीएम ने मामले में कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

दरअसल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हीराहेडी के प्रधानाध्यापक मुनीश यादव और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुकर्रबपुर के प्रधानाध्यापक सुलेमान की हीराहेडी और मुकर्रबपुर में ही खोले गए वैक्सीनेशन सेंटर पर बतौर वैैरीफायर ड्यूूटी लगाई गई थी। बृहस्पतिवार को क्षेत्र में वैक्सीनेशन महाअभियान चल रहा था। इसके तहत डीएम से लेकर जिले के अधिकारी लगातार क्षेत्र के वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण कर रहे थे। आरोप है कि ये दोनों प्रधानाध्यापक अपने वैक्सीनेशन सेंटर से बिना बताए दो बजे कहीं चले गए थे। इससे सेंटर पर वैक्सीनेशन का काम प्रभावित हुआ। मामले में संबंधित सेंटर स्टाफ ने डॉक्टर से शिकायत की थी। डॉक्टर ने दोनों प्रधानाध्यापकों की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिलाधिकारी ने वैक्सीनेशन के राष्ट्रीय कार्यक्रम से बिना बताए गायब रहने को घोर लापरवाही बताया। उन्होंने दोनों प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने मामले में दोनों प्रधानाध्यापकों से जवाब तलब करने के लिए उप शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। उप शिक्षा अधिकारी सुबोध मलिक ने बताया कि निर्देशानुसार दोनों प्रधानाध्यापकों से लिखित में जवाब प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। बताया कि दोनों को शुक्रवार शाम तक जवाब देने का समय दिया गया था। पत्र में स्पष्ट कर दिया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं देने पर उन पर राष्ट्रीय आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। बताया कि दोपहर बाद प्रधानाध्यापक मुनीश यादव ने अपना जवाब दिया कि वे वैक्सीनेशन सेंटर पर दिनभर मौजूद रहे। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर उनसे सेंटर पर मौजूद होने के साक्ष्य मांगे गए हैं। साथ ही उनका जवाब जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दिया गया है। वहीं दूसरे प्रधानाध्यापक ने शाम तक कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed