{"_id":"58ee4a144f1c1b9f36cf780a","slug":"examination-of-schools-in-view-of-ncert-books","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीईआरटी की पुस्तकों के मद्देनजर स्कूलों की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीईआरटी की पुस्तकों के मद्देनजर स्कूलों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं अभिभावकों की ओर से सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को लागू नहीं करने तथा फीस वृद्धि को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर प्रशासनिक टीम ने शहर के स्कूलों का निरीक्षण कर जांच पड़ताल की। टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंप दी है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित के आदेश पर बुधवार को तहसीलदार मंजीत सिंह, अपर तहसीलदार आशीष घिल्डियाल और राजस्व उपनिरीक्षक राजकुमार शर्मा ने शहर के ग्रीन वे पब्लिक स्कूल, मोंटफोर्ट, रुड़की पब्लिक स्कूल, स्कालर्स एकेडकिम में पहुंचकर फीस और एनसीईआरटी की पुस्तकों के बाबत जांच पड़ताल की। तहसीलदार मंजीत सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान सभी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों को लागू करने तथा फीस स्ट्रक्चर के बाबत जानकारी ली । इस दौरान कुछ स्कूल प्रबंधकों की ओर से बाजार में एनसीईआरटी की पुस्तकों के नहीं मिलने की भी बात कही गई। निरीक्षण के दौरान स्कूलों की गोपनीय रिपोर्ट बनाकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंप दी गई है। रिपोर्ट पर आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शहर में आम नागरिक मंच की ओर से शिक्षा मंत्री की ओर से दिए गए उस बयान का विरोध किया जा रहा है। जिसमें एनसीईआरटी पुस्तकें लागू करने के लिए प्राइवेट स्कूलों को एक वर्ष का समय दिया गया है।
विज्ञापन