फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   eveteaser threw chocolate on girl student, beaten

छात्रा पर चाकलेट फेंकने वाले मनचले की धुनाई

Mon, 29 Aug 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 29 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन

सुल्तानपुर में स्कूल बस से घर जा रही छात्रा के ऊपर चाकलेट फेंकने वाले मनचले की छात्रा के परिजनों ने जमकर धुनाई की। आगे से ऐसी गलती नहीं करने की माफी मांगने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत किए बगैर ही मनचले को छोड़ दिया। 

विज्ञापन


शनिवार दोपहर सुल्तानपुर कस्बा स्थित एक स्कूल की छात्रा छुट्टी होने के बाद अपने स्कूल की बस से घर जा रही थी। इसी दौरान कस्बे में ही बाइक सवार मनचले ने बस की खिड़की से छात्रा के ऊपर चाकलेट फेंक दी। उस समय तो छात्रा ने मनचले को कुछ नहीं कहा लेकिन घर जाने के बाद छात्रा ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। साथ ही बताया कि वह स्कूल के बाहर भी छात्रा को परेशान करता है।
विज्ञापन


सोमवार को छात्रा के साथ उसके परिजन भी स्कूल पहुंचे और चकलेट फेंकने वाले मनचले की जानकारी की तो किसी ने उसके बारे में बता दिया। इस पर छात्रा के परिजनों ने मनचले के परिजनों को बुलाकर मामले की शिकायत की। उसके बाद युवक को वहीं बुला लिया गया और उसकी जमकर धुनाई की। आगे से ऐसी गलती नहीं होने की माफी मांगने पर मनचले को पुलिस में शिकायत किए बगैर ही छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ पर अंकुश लगाने को स्कूलों को भेजे नोटिस 
सुल्तानपुर। छेड़छाड़ के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सुल्तानपुर पुलिस ने कस्बे के करीब आधा दर्जन स्कूलों को नोटिस दिए हैं।
सुल्तानपुर कस्बा में आए दिन छात्राओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते रहते हैं। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि इन मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सुल्तानपुर कस्बा के शिक्षाराज, जनता, एसबीएन इंटर कालेज के साथ-साथ करीब आधा दर्जन स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस दिए गए है कि अपने स्कूलों के बाहर छात्र-छात्राओं को खड़ा नहीं होने दें। अगर स्कूल कालेज के बाहर पार्किंग बनी है तो वहां पर गार्ड की व्यवस्था की जाए। इसके बाद कोई भी मामला संज्ञान में आने पर पुलिस को सूचना दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed