बीएसएम इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी की ओर से आयोजित फिट इंडिया रन में प्रतिभाग किया।
शुक्रवार को फिट इंडिया रन का आयोजन रुड़की के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेंद्र सिंह और लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक कंडारी के निर्देशानुसार किया गया। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक एवं पूर्व दर्जाधारी मनोहर लाल शर्मा एडवोकेट ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फिट इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से आम जन को यह संदेश देना है कि इंडिया फिट रहेगा तभी देश आगे बढ़ेगा और खुशहाल रहेगा। जिस देश का युवा स्वस्थ और फिट रहता है, वह देश हमेशा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहता है। उन्होंने एनसीसी कैडेटों को सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं दीं। कॉलेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बीएसएम इंटर कॉलेज की एनसीसी इकाई राष्ट्रीय कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है। व्यक्ति को फिट रहने के लिए व्यायाम करना चाहिए और दौड़ना व्यायाम के अंतर्गत आता है। रन में बीएसएम इंटर कॉलेज के 150 कैडेटों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक ट्रेनिंग रवि कपूर का विशेष सहयोग रहा। मौके पर कॉलेज के एनसीसी ऑफिसर कैप्टन अजय कौशिक, कमल मिश्रा, उड्डयन राजपूत, विशेष कुमार, मोहित कुमार, जितेंद्र कुमार, डॉ. अभय, नीरज वर्मा, देवराज गौरव, प्रिंस कुमार, हर्ष कुमार, मनीष यादव, विवेक सिंह, अर्जुन कुमार, लखन पाल मौजूद रहे।