फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Even the world's top institutions, IIT Roorkee

विश्व के शीर्ष संस्थानों में आईआईटी रुड़की भी

Wed, 07 Sep 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की Updated Wed, 07 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
भारत के सात शिक्षण संस्थानों को दुनिया के शीर्ष 400 संस्थानों में शामिल किया गया है। इसमें आईआईटी रुड़की भी शामिल है। हालांकि इसकी रैंकिंग 399वीं हैं। भारतीय विज्ञान संस्थान बंगलुरु देश में नंबर वन पर है जबकि वर्ल्ड रैंकिंग इसकी 152 है।
विज्ञापन


ब्रिटेन में हुए एक सर्वे के अनुसार शीर्ष 200 में बने रहने के लिए भी भारतीय शिक्षण संस्थानों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। सर्वे में भारतीय विज्ञान संस्थान की रैंकिंग पिछले वर्ष 147 के मुकाबले इस बार खिसक कर 152 पर पहुंच गई है। जबकि सर्वे के अनुसार भारत में इसकी रैंकिंग नंबर वन पर है। देश में दूसरे स्थान पर आईआईटी दिल्ली है। इसकी वर्ल्ड रैंकिंग पहले 179 थी जो अब खिसककर 185 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा शीर्ष 400 संस्थानों में आईआईटी बांबे 219वें स्थान पर है। मद्रास 249वें और कानपुर 302वें स्थान पर है। इसके अलावा खड़गपुर आईआईटी का स्थान 313वां और रुड़की का 399वां स्थान है। सर्वे के अनुसार टॉप तीन शिक्षण संस्थान अमेरिका के ही हैं। इसमें मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नंबर वन पर है। स्टैनफोर्ड और हावर्ड क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर है। सर्वे में खास बात यह रही है कि कैंब्रिज विश्वविद्यालय टॉप थ्री से बाहर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed