फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Even after sending the complaint eight times on the CM portal, the encroachment was not removed

Roorkee News: सीएम पोर्टल पर आठ बार शिकायत भेजने के बाद भी नहीं हटा कब्जा

Mon, 08 Jun 2026 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Even after sending the complaint eight times on the CM portal, the encroachment was not removed
झबरेड़ी गांव के एक ग्रामीण ने कब्जा हटवाने की शिकायत सीएम पोर्टल पर आठ बार की है। ग्रामीण का आरोप है कि कब्जा हटवाने के निर्देश दिए गए लेकिन प्रशासन कब्जा नहीं हटवा पाया है। राजकुमार ने शिकायतपत्र में बताया कि उसके गांव की एक जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर अनेकों बार की गई है फिर भी जमीन को कब्जा मुक्त नहीं करवाया गया है। हालांकि कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए लेकिन तहसील-प्रशासन जमीन को कब्जा मुक्त नहीं करवा पा रहा है। राजकुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है तो अब न्याय की उम्मीद किससे की जाए। अवैध कब्जों को लेकर सरकार सख्त कारवाई कर रही है लेकिन उनके मामले में समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed